पंजाब : बाइक पर काम से घर लौट रहे पूर्व सरपंच के बेटे का तेजधार हथियारों से किया गया कत्ल

By: Ankur Thu, 07 Oct 2021 9:55:36

पंजाब : बाइक पर काम से घर लौट रहे पूर्व सरपंच के बेटे का तेजधार हथियारों से किया गया कत्ल

पंजाब के पटियाला में बुधवार देर रात हलोताली के नजदीक बदमाशों का आतंक देखने को मिला जहां बुलेट बाइक पर काम से घर लौट रहे पूर्व सरपंच के बेटे का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। थाना भादसों पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल कत्ल के पीछे की रंजिश साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने वारदात वाली जगह के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है, जिससे जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

मामले के जांच अधिकारी थाना भादसों के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सुखचैन दास (35) पूर्व सरपंच जगदीश दास का बेटा था और कस्बा चहल के नजदीक एक प्राइवेट फर्म में करीब 10 वर्षों से सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत था। रोजाना की तरह बुधवार रात नौ बजे जब वह बुलेट बाइक पर काम से घर लौट रहा था तो रास्ते में गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले सुधेवाल चौ के नजदीक उसका तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया गया। हत्यारे साथ में युवक का बुलेट मोटरसाइकिल भी ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी दो थे और वह दोनों भी बुलेट मोटरसाइकिल पर ही आए थे। जिन्होंने छुरे जैसे तेजधार हथियार से युवक के पेट में बाईं तरफ एक ही जोरदार वार किया। रक्त स्राव अधिक होने से युवक की मौत हो गई।

ये भी पढ़े :

# पंजाब : गर्भवती होने पर हुआ 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का खुलासा, 18 हफ्ते बाद खुला राज

# जांघों के जिद्दी कालेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 14 घरेलू उपाय

# पाकिस्तान के पासपोर्ट सबसे निचले स्थान परकी स्थिति कमजोर, जापान और सिंगापुर सबसे ताकतवर, जानें भारत की स्थिति

# Nobel Prize 2021 : तंजानिया के अब्दुलरजाक गुरनाह ने अपने नाम किया साहित्य का नोबेल पुरस्कार

# उत्तराखंड : 8 नए संक्रमितो के मुकाबले 14 हुए रिकवर, 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई संक्रमण दर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com